वणी के तेजतर्रार युवा नेता ऍड. कुणाल विजय चोरड़िया को भारतीय जनता पार्टी ने यवतमाल उपजिलाध्यक्ष के पद की ज़िम्मेदारी सौंपी है।
भाजपा द्वारा हाल ही में घोषित की गई यवतमाल जिला कार्यकारिणी में कुणाल चोरड़िया का नाम उपजिलाध्यक्षपद के लिए सामने आया है।
कुणाल चोरड़िया ने बीते वर्षों में एक सशक्त युवा नेता के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई है। वे न सिर्फ राजनीतिक रूप से सक्रिय हैं, बल्कि सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में भी उनकी भागीदारी उल्लेखनीय रही है।

वर्तमान में वे जय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समिति के अध्यक्ष हैं, जिसके माध्यम से हर वर्ष जन्माष्टमी उत्सव को भव्यरूप में आयोजित किया जाता है। इस वर्ष भी आयोजन और अधिक भव्य रूप में किए जाने की तैयारी है।
कुणाल चोरड़िया की युवाओं में मजबूत पकड़ और लोकप्रियता को देखते हुए आगामी नगरपालिका चुनावों में उनकी भूमिका बेहद अहम मानी जा रही है।
भाजपा के उपजिलाध्यक्ष के रूप में उनकी नियुक्ति का सभी स्तरों पर स्वागत किया जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों और युवाओं द्वारा उन्हें बधाई देने का सिलसिला लगातार जारी है।

कुणाल चोरड़िया की यह नियुक्ति निश्चित ही भाजपा के युवा नेतृत्व को नई दिशा देगी।

























