श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर इस वर्ष वणीवासियों के लिए एक विशेष सांगीतिक सौगात लेकर आ रहे हैं लोकप्रिय गायक हेमंत ब्रिजवासी। जय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समिति द्वारा आयोजित इस भव्य समारोह में हेमंत ब्रिजवासी अपनी मधुर और मनमोहक आवाज़ से श्रोताओं को भावविभोर करेंगे।
यह आयोजन 15 अगस्त 2025 शाम ७ बजे पानी की टंकी ग्राउंड, वणी में किया जाएगा। कृष्ण भक्ति और संगीत के संगम में तब्दील होने जा रहा यह कार्यक्रम, भक्तिमय वातावरण और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर होगा।

हेमंत ब्रिजवासी ने अपने करियर की शुरुआत रियलिटी शो सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स से की थी और बाद में Rising Star सीज़न 1 के विजेता के रूप में देशभर में अपनी अलग पहचान बनाई। उनकी आवाज़ में भक्ति गीतों की गहराई और सूफियाना अंदाज़ का जादू श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करता है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाग लेने का आवाहन समिति के अध्यक्ष कुणाल चोरड़िया ने किया है। उन्होंने वणीवासियों से आग्रह किया है कि वे इस संगीतमय और आध्यात्मिक संध्या में सपरिवार शामिल होकर जन्माष्टमी उत्सव को यादगार बनाएं।

























