सिटी हब मिडिया वणी…
विद्यार्थियों के प्रेरणास्रोत प्रा. शुभम मदान को जन्मदिन पर शुभकामनाओं की बौछारवणी : “Biowale सर” शुभम मदान का जन्मदिन पर उनके मित्र परिवार की ओरसे बहुत बहुत शुभकामनाएं दी गई हैं।
वणी शहर के विद्यार्थियों में “Biowale सर” के नाम से लोकप्रिय आदरणीय प्रा. श्री शुभम मदान सर का जन्मदिन के शुभ अवसर पर विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा शिक्षण क्षेत्र से जुड़े मान्यवरों ने उन्हें शुभकामनाएँ दीं।
बायोलॉजी जैसे विषय को सरल भाषा, सहज उदाहरणों और व्यवहारिक दृष्टिकोण से समझाने के लिए शुभम मदान सर विशेष रूप से जाने जाते हैं। उनके अध्यापन की पद्धति के कारण अनेक विद्यार्थियों ने इस विषय में रुचि विकसित की है और शैक्षणिक प्रगति के साथ आत्मविश्वास भी प्राप्त किया है।
ज्ञान के साथ अनुशासन और अपनापन उनकी शिक्षण शैली की पहचान है। वे विद्यार्थियों को केवल पाठ्यक्रम तक सीमित न रखते हुए जीवनमूल्य, सकारात्मक दृष्टिकोण और लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश भी देते हैं। इसी कारण वे विद्यार्थियों के बीच एक प्रेरणास्रोत के रूप में प्रतिष्ठित हैं।
जन्मदिन के अवसर पर सभी ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायुष्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि वे इसी प्रकार विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे और शिक्षा क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते रहें।

























