सुनिल तुगनायत, सिटी हब मिडिया वणी…
वणी क्षेत्र के जाने-माने आचारी (हलवाई) राधेश्यामजी मिश्रा का गुरुवार की रात करीब 2 बजे वृद्धावस्था और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के निधन हो गया। वे 76 वर्ष के थे।भारतमाता चौक स्थित उनके निवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली।
उनके निधन की खबर से वणी शहर और आसपास के गांवों में शोक का माहौल है।

पिछले कई दशकों से राधेश्यामजी मिश्रा ने अपने हाथों के स्वाद से हजारों लोगों का दिल जीता था। वणी शहर या आसपास के किसी भी गांव में शादी-ब्याह, सगाई, महाप्रसाद या अन्य बड़े कार्यक्रमों में भोजन बनाने के लिए सबसे पहले उनका ही नाम लिया जाता था। उनके हाथों से बने भोजन का स्वाद आज भी लोग याद करते हैं।

सादगी और मेहनत उनकी पहचान थी। कम मेहनताने में भी वे बड़े से बड़े कार्यक्रम में स्वादिष्ट भोजन तैयार कर देते थे। उनके छोटे भाई नंदकिशोर मिश्रा भी इस काम में उनका सहयोग करते थे। दोनों भाइयों ने कई वर्षों तक साथ मिलकर यह काम किया और लोगों का विश्वास जीता।
उम्र बढ़ने के बाद राधेश्यामजी ने आचारी का काम कम कर दिया था और पूजा-पाठ के कार्यों में लग गए थे। यह काम भी उन्होंने पूरी श्रद्धा और लगन के साथ किया।
उनका अंतिम संस्कार वणी के मोक्षधाम में किया गया। उनके पीछे तीन पुत्र, एक पुत्री, नाती-नातिनों सहित बड़ा पारिवारिक परिवार है।
राधेश्यामजी मिश्रा आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके हाथों का स्वाद और उनकी सादगी भरी पहचान लोगों की यादों में हमेशा बनी रहेगी। उनके निधन से वणी क्षेत्र ने एक मेहनती, सरल और मिलनसार व्यक्तित्व को खो दिया है।

City Hub Media परिवार की ओर से राधेश्यामजी मिश्रा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि तथा शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं। 🙏🕯️

























