Homeअंतरराष्ट्रीयजश्न-ए-ईद मिलाद-उन-नबी पर वणी में अनोखी पहल: 'जम्मू भाई' ने 41 जरूरतमंद...

जश्न-ए-ईद मिलाद-उन-नबी पर वणी में अनोखी पहल: ‘जम्मू भाई’ ने 41 जरूरतमंद विद्यार्थियों को बांटी साइकिलें, अगले साल 101 का संकल्प!

-

[gtranslate]

Advertisementspot_img

सुनिल तुगनायत, सिटी हब मिडिया वणी…

जश्न-ए-ईद मिलाद-उन-नबी के मुकद्दस मौके पर वणी शहर में सामाजिक सरोकार और इंसानियत की मिसाल देखने को मिली।

‘आमेर बिल्डर्स एंड डेवलपर्स’ के संचालक जमीर भाई शेख उर्फ जम्मू भाई की ओर से 41 जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने की सहूलियत के लिए नि:शुल्क साइकिलों का वितरण किया गया। इस मानवीय पहल की चर्चा पूरे वणी शहर में हो रही है और नागरिक जम्मू भाई के इस कार्य की सराहना कर रहे हैं।

 इस अवसर पर जम्मू भाई ने कहा, “शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है। स्कूल दूर होने के कारण किसी की पढ़ाई न छूटे, यही हमारा प्रयास है। अगर ऊपर वाले की दुआ और आप सबका आशीर्वाद रहा, तो अगले साल 101 जरूरतमंद विद्यार्थियों को साइकिलें वितरित की जाएंगी।” उन्होंने लोगों से केवल दुआओं और आशीर्वाद की अपील की ताकि जनसेवा का यह सिलसिला निरंतर जारी रहे।

हर संकट में जनता के मददगार…

वणी में जम्मू भाई की पहचान एक ऐसे समाजसेवी के रूप में है जो हर वर्ग के दुख-दर्द में आगे रहते हैं। चाहे कोरोना संकट का दौर रहा हो, किसी गरीब परिवार की बेटी की शादी का मामला हो, या फिर किसी होनहार छात्र की फीस भरने की मजबूरी—संकट के समय शहरवासियों को जम्मू भाई का सहारा मिलता रहा है। त्योहार कोई भी हो, वे हमेशा पूरे उत्साह के साथ सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन अपने खर्चे पर करते हैं।

विद्यार्थियों और अभिभावकों ने जताया आभार…

साइकिल पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। विद्यार्थियों, उनके माता-पिता और शिक्षकों ने जम्मू भाई का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस मदद से अब स्कूल की दूरी तय करना बेहद आसान हो जाएगा। कार्यक्रम में मौजूद कुछ महिलाओं ने भावुक होकर कहा कि जम्मू भाई ने राखी से पहले ही बहनों और बच्चों को सबसे अनमोल उपहार दे दिया है।

शांति और उल्लास के साथ निकला जुलूस…

वणी शहर में जश्न-ए-ईद मिलाद-उन-नबी का पर्व बड़े ही अकीदत और उत्साह के साथ मनाया गया। शहर के प्रमुख मार्गों से भव्य जुलूस निकाला गया, जिसमें ‘आई लव मोहम्मद’ के नारों से माहौल गूंज उठा। पुलिस प्रशासन के कड़े बंदोबस्त के बीच पूरा आयोजन शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Advertisementspot_img

youtube व्हिडिओस

Video thumbnail
वणी में गूंजा इंसानियत और भाईचारे का संदेश, सूफी संत ने कहा—“मजहब से पहले इंसानियत जरूरी”
04:39
Video thumbnail
धक्कादायक! वर्ग सुरू असताना शाळेची भिंत कोसळली,चिमुकल्यांचा जीव धोक्यात, प्रशासनाचे दुर्लक्ष?
07:06
Video thumbnail
बच्चू कडूंचा रुद्र अवतार! WCL अधिकाऱ्याला थेट सुनावलं; “२० हजार लोगों के साथ ऑफिस में घुसुंगा!”
02:09
Video thumbnail
Wani Tiranga Rally 2026 LIVE | वणी शहर में जनसैलाब, भारत माता की जय के नारों से देशभक्ति का माहौल..
21:59
Video thumbnail
वणीत शेतकऱ्यांच्या जमिनीच्या प्रश्नावर बच्चू कडू आक्रमक; वेकोलीची कोळसा वाहतूक रोखण्याचा इशारा! 🚨
19:25
Video thumbnail
BHMS, CCMP आणि MBBSवाद नको… रुग्णसेवा हवी!सर्व पॅथींनी एकत्र यावे!
09:01
Video thumbnail
जुनैद भाई तो झारखंड पहुँच गए,लेकिन कॉक्रोच कहा बिल में छिपे हैं???
01:39
Video thumbnail
झारखंड में इतना बड़ा आंदोलन, फिर भी सन्नाटा! JPSC विवाद पर पालतू मीडिया क्यों चुप?कहां है कॉकरोच???
04:09
Video thumbnail
वणी नगरपालिकेत विरोधी नगरसेवकांचे ठिया आंदोलन: उपमुख्याधिकाऱ्यांच्या कक्षावर दाव्यावरून वाद पेटला...
05:03
Video thumbnail
बेंगलारुत राष्ट्रीय ओबीसी महासंघाचे ११ वे राष्ट्रीय महाअधिवेशन,विजय पिदुरकर यांच्या नेतृत्वात टीम…
02:49
Video thumbnail
क्या है रफी साहब के आखिरी गीत की कहानी...तू कहीं आसपास है दोस्त…
03:45
Video thumbnail
क्या है रफी साहब के आखिरी गीत की कहानी...तू कहीं आसपास है दोस्त…
03:45
Video thumbnail
सुधीरभाऊ मुनगंटीवार यांच्या ६४ व्या वाढदिवसानिमित्त वणी बस स्थानकावर ६४ वृक्षांचे रोपण!
03:25
Video thumbnail
नागपुर में भव्य राष्ट्रीय अधिवेशन | "शून्य अपघात मेरी जिम्मेदारी" | सड़क सुरक्षा का महाअभियान।
14:50
Video thumbnail
"वणीत काँग्रेस आक्रमक!"सरकारला थेट इशारा, "राहुल गांधींच्या समर्थनात वणीत धरणे!"
02:54
Video thumbnail
21 July 2026
01:09
Video thumbnail
वणी में बड़ा खुलासा!जिंदा 87 वर्षीय महिला को मतदाता सूची में बताया मृत | SIR प्रक्रिया पर उठे सवाल।
05:07
Video thumbnail
वणीतील गल्लीगल्लीतून होतेय जडवाहतूक,नागरिकांच्या जीवाला होतोय मोठा धोका…
02:41
Video thumbnail
जीव जाण्याची वाट बघताय का सरकार? दिपक चौपाटी ते लालगुडा रस्ता कधी दुरुस्त होणार???
02:34
Video thumbnail
वेकोलीची मुजोरी संपली!गावकऱ्यांच्या आक्रमक आंदोलनापुढे झुकले अधिकारी,ऑन द स्पॉट मिळवलं लेखी आश्वासन!
11:20
Advertisementspot_img

Stay Connected

0FansLike
25,000FollowersFollow
0FollowersFollow
13,000SubscribersSubscribe
Advertisementspot_img

यह भी पढ़िए