Homeमहाराष्ट्रवणी में अतिक्रमण बेलगाम, ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमराई ,चौराहों पर अतिक्रमण,...

वणी में अतिक्रमण बेलगाम, ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमराई ,चौराहों पर अतिक्रमण, वणी शहर जाम में तब्दील!

-

[gtranslate]

Advertisementspot_img

सिटी हब मीडिया वणी…

वणी शहर में जगह-जगह फैले अतिक्रमण के कारण आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जो सड़कें कभी चौड़ी और सुगम हुआ करती थीं, वे अब अतिक्रमणधारकों की वजह से धीरे-धीरे सिकुड़ती जा रही हैं। हालात ऐसे बन चुके हैं कि पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है, वाहन ठीक से निकल नहीं पाते और लगातार ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है।

तिलक चौक, आंबेडकर चौक, टैगोर चौक, दीपक चौपाटी चौक, शाम टॉकीज परिसर सहित वणी का कोई भी प्रमुख चौराहा या सड़क अतिक्रमण से अछूती नहीं है। हर जगह सड़कों पर दुकानें, ठेले और हाथगाड़ियाँ लगी हुई दिखाई देती हैं। सब्जी और फल बेचने वाले गरीब व्यापारियों के रोज़गार से नागरिकों को कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन जिस अव्यवस्थित तरीके से सड़कों पर कब्जा किया गया है, उससे पूरे शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई है।

नागरिकों का आरोप है कि पूर्व में चले प्रशासक राज के दौरान अतिक्रमणधारियों को खुली छूट दी गई। जिन लोगों के पास नगर पालिका का तथाकथित ठेका है और जो नगर पालिका के नाम पर वसूली करते हैं, उन्होंने पूरे वणी शहर को अपनी कमाई का साधन बना लिया है। जगह-जगह पैसे लेकर लोगों को सड़क किनारे, चौराहों पर और व्यस्त इलाकों में बैठाया जा रहा है। वणी का शायद ही कोई कोना बचा हो, जहाँ से इन ठेकेदारों द्वारा वसूली न की गई हो।

स्थिति यह है कि जब ट्रैफिक पुलिस अतिक्रमण हटाने के लिए कार्रवाई करने जाती है, तो अतिक्रमणधारी नगर पालिका की रसीद या पावती दिखा देते हैं। इसके कारण ट्रैफिक पुलिस भी असमंजस में पड़ जाती है और कार्रवाई अधूरी रह जाती है। नतीजतन आम नागरिकों और पुलिस के बीच बहस की स्थिति बनती है। अतिक्रमण के कारण कई बार दुर्घटनाएँ भी हो चुकी हैं, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।

अतिक्रमण की वजह से शहर में जगह-जगह गंदगी का अंबार दिखाई देता है। नालियों पर कब्जा, सड़कों पर कचरा और अव्यवस्थित ठेलों के कारण वणी शहर की स्वच्छता और सुंदरता पर भी बुरा असर पड़ रहा है। नागरिकों का कहना है कि पूरा शहर अतिक्रमणधारियों के हवाले होता जा रहा है।

फिलहाल नगर पालिका में नई सत्ता आई है। ऐसे में वणी के नागरिकों को नई भाजपा सत्ता से उम्मीद है कि वह इस गंभीर समस्या की ओर तुरंत ध्यान देगी। नागरिकों की मांग है कि अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई की जाए, वसूली के नाम पर चल रहे पूरे तंत्र की जांच हो, व्यवस्थित हॉकर्स ज़ोन बनाए जाएँ और शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु किया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

Advertisementspot_img

youtube व्हिडिओस

Video thumbnail
जय माता दी,वणीची जागृत जैताई माता,मूर्तीचं रहस्य काय आहे? बघा सविस्तर माहिती या वीडियो मध्ये…
02:33
Video thumbnail
भारत के इस पायलट की बहादुरी को दुनिया कर रही सलाम...
02:11
Video thumbnail
ओटीपी मागून सिलेंडरचा काळाबाजार??!
02:16
Video thumbnail
Happy Birthday Modiji,लेकिन कुशल उपदेश बहुतेरे…
01:30
Video thumbnail
गणपती बाप्पा मोरया,जय भवानी जय शिवाजी…चेतनआगलावे यांच्या घरी पावनखिंडीतील लढाईंचा प्रेरणादायी देखावा
02:35
Video thumbnail
गणपती बाप्पा मोरया ,वणीतील नृत्य शिक्षक विकास घाटोळे यांच्या घरी सुंदर सजावट…
02:20
Video thumbnail
जय श्री कृष्ण जन्माष्टमी स्पेशल ,वणीतील सर्वात जुने कृष्ण मंदिर, डॉ तुगनायत यांच्या दवाखान्याजवळ वणी
02:02
Video thumbnail
वणी में गूंजा इंसानियत और भाईचारे का संदेश, सूफी संत ने कहा—“मजहब से पहले इंसानियत जरूरी”
04:39
Video thumbnail
धक्कादायक! वर्ग सुरू असताना शाळेची भिंत कोसळली,चिमुकल्यांचा जीव धोक्यात, प्रशासनाचे दुर्लक्ष?
07:06
Video thumbnail
बच्चू कडूंचा रुद्र अवतार! WCL अधिकाऱ्याला थेट सुनावलं; “२० हजार लोगों के साथ ऑफिस में घुसुंगा!”
02:09
Video thumbnail
Wani Tiranga Rally 2026 LIVE | वणी शहर में जनसैलाब, भारत माता की जय के नारों से देशभक्ति का माहौल..
21:59
Video thumbnail
वणीत शेतकऱ्यांच्या जमिनीच्या प्रश्नावर बच्चू कडू आक्रमक; वेकोलीची कोळसा वाहतूक रोखण्याचा इशारा! 🚨
19:25
Video thumbnail
BHMS, CCMP आणि MBBSवाद नको… रुग्णसेवा हवी!सर्व पॅथींनी एकत्र यावे!
09:01
Video thumbnail
जुनैद भाई तो झारखंड पहुँच गए,लेकिन कॉक्रोच कहा बिल में छिपे हैं???
01:39
Video thumbnail
झारखंड में इतना बड़ा आंदोलन, फिर भी सन्नाटा! JPSC विवाद पर पालतू मीडिया क्यों चुप?कहां है कॉकरोच???
04:09
Video thumbnail
वणी नगरपालिकेत विरोधी नगरसेवकांचे ठिया आंदोलन: उपमुख्याधिकाऱ्यांच्या कक्षावर दाव्यावरून वाद पेटला...
05:03
Video thumbnail
बेंगलारुत राष्ट्रीय ओबीसी महासंघाचे ११ वे राष्ट्रीय महाअधिवेशन,विजय पिदुरकर यांच्या नेतृत्वात टीम…
02:49
Video thumbnail
क्या है रफी साहब के आखिरी गीत की कहानी...तू कहीं आसपास है दोस्त…
03:45
Video thumbnail
क्या है रफी साहब के आखिरी गीत की कहानी...तू कहीं आसपास है दोस्त…
03:45
Video thumbnail
सुधीरभाऊ मुनगंटीवार यांच्या ६४ व्या वाढदिवसानिमित्त वणी बस स्थानकावर ६४ वृक्षांचे रोपण!
03:25
Advertisementspot_img

Stay Connected

0FansLike
25,000FollowersFollow
0FollowersFollow
13,000SubscribersSubscribe
Advertisementspot_img

यह भी पढ़िए