सुनिल तुगनायत, सिटी हब मिडिया वणी…
सिख धर्म के संस्थापक श्री गुरुनानक देव जी की जयंती (प्रकाश पर्व) के अवसर पर कल, मंगलवार 24 नवंबर को वणी स्थित सिंधी कॉलोनी के सिंधी पंचायत गुरुद्वारा साहिब में विभिन्न धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।
उत्सव की शुरुआत भोर में प्रभात फेरी के साथ होगी, जो सुबह 5:00 बजे गुरुद्वारा साहिब से निकलकर वणी शहर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करते हुए सुबह 8:00 बजे वापस गुरुद्वारा पहुंचेगी। इसके पश्चात सुबह 9:30 बजे गुरुद्वारा से गांधी चौक तक भव्य मोटरसाइकिल रैली निकाली जाएगी। दोपहर के सत्र में आयोजित सत्संग कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री हंसराज भैया अहीर, पूर्व विधायक संजीव रेड्डी बोदकुरवार और पूर्व नगराध्यक्ष तारेंद्र बोर्डे की प्रमुख उपस्थिति रहेगी।
कल के कार्यक्रम की सिलसिलेवार रूपरेखा इस प्रकार है:
सुबह 5:00 से 8:00 बजे तक: गुरुद्वारा साहिब से वणी शहर के प्रमुख मार्गों पर भव्य प्रभात फेरी और वापसी।
सुबह 9:30 बजे: गुरुद्वारा साहिब से गांधी चौक तक भव्य मोटरसाइकिल रैली।
दोपहर 12:00 से 2:30 बजे तक: गुरुद्वारा परिसर में भक्तिमय सत्संग कार्यक्रम एवं अतिथियों की उपस्थिति।
दोपहर 3:00 बजे से: श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद (अटूट लंगर साहिब) का वितरण।
आयोजकों की ओर से वणी के समस्त नागरिकों और श्रद्धालुओं से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर प्रभात फेरी, सत्संग और महाप्रसाद का लाभ लेने की अपील की गई है।

























